प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 16, 17 एवं 18 मार्च को : जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में आयोजित किया जा रहा कैम्प
जशपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 16, 17 एवं 18 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय, 17 मार्च को आईटीआई कुनकुरी एवं 18 मार्च आईटीआई पत्थलगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजित होगें। प्लेसमेंट कैम्प में श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा संस्था के द्वारा विद्युत मीटर तकनीशियन की रिक्तियां प्राप्त हुई है। आवेदक का कार्यस्थाल जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव है। निर्धारित तिथि को प्रातः 11ः30 बजे से आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ निर्धारित स्थान में आकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।

