थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई कार्यवाही.
दोपहिया वाहन चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही.
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
अंबिकापुर : सरगुजा जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे एक दोपहिया चालक के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी चालक का मेडिकल परीक्षण कराने पर शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी/15/ईजे/5683 के वाहन चालक को मौक़े पर रोक कर पूछताछ किया गया। वाहन चालक द्वारा अपना नाम अभिषेक पोर्ते आत्मज बाल कुशुन पोर्ते उम्र 21 वर्ष साकिन खड़धोवा थाना बतौली का होना बताया गया, वाहन चालक का डॉक्टरी मुलाहिजा कराये जाने पर शराब के नशे में धुत्त होना एवं वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण मे वाहन चालक को 10000/- रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर एवं थाना बतौली के अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

