बतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी के मामले में चोरी के जेवर और नगदी सहित दो आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किये गए पेश.

बतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी के मामले में चोरी के जेवर और नगदी सहित दो आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किये गए पेश.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेश गुप्ता साकिन झरगवां मेनरोड थाना बतौली द्वारा दिनांक 07 मार्च 2026 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 06 मार्च 2026 के शाम करीब 06:00 बजे अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गया था। रात्रि करीब 10:00 बजे प्रार्थी घर वापस आया तो देखा कि घर के सामने चैनल गेट एवं दरवाजा का ताला टूटा हुआ था, अंदर बेडरूम में जाकर देखा तो दो चोर आलमारी को तोड़ कर पैसा एवं जेवर निकाल रहे थे। तब प्रार्थी रूम को सामने से बंद कर घर से बाहर निकल कर अन्य लोगों को सहायता के लिए बुला रहा था, तभी दोनों चोर खिड़की के तरफ से निकल कर घर के पीछे तरफ का दरवाजा तोड़ कर भाग गये। तब प्रार्थी घर के अंदर जाकर जेवर एवं पैसा का मिलान किया तो देखा कि एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी बिछिया कीमत 2245/- रूपये एवं नगदी रकम कुल मशरुका लगभग 15000/- रूपये नहीं था। उक्त दोनों चोर रात्रि में प्रार्थी के घर में घुस कर चोरी कर भाग गये हैं। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 30/26 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मौक़े पर डॉग स्क्वाड को भी रवाना किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान डॉग स्क्वाड एवं पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) विवेक मरावी आत्मज बिक्रम मरावी उम्र 21 वर्ष साकिन देवरी डुमरपारा थाना बतौली, (02) मुकेश मरावी आत्मज धनीराम मरावी उम्र 20 वर्ष साकिन देवरी डुमरपारा थाना बतौली का होना बताया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से नगदी रकम कुल 8350 रुपये एवं 01 नग चांदी का पायल एवं 01 जोड़ी बिछिया कुल कीमत मशरुका लगभग 15 हजार रुपये बरामद किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लोहे का रॉड एवं लोहे का डाई जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर,साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, आरक्षक मनीष सिंह, डॉग स्क्वाड एवं थाना बतौली के अधिकारी कर्मचारी की सक्रिय भूमिका रही।

Crime