जशपुर : जिले के कुनकुरी में आगामी 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक भव्य प्रभु श्रीराम कथा रसपान का आयोजन किया जाएगा। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन परम पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी के श्रीमुख से संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम सलियाटोली स्टेडियम, कुनकुरी (जशपुर) में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, नीति और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और प्रेरणा प्राप्त होगी।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल तथा यूट्यूब और फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इसका लाभ ले सकें।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

