जशपुर में गड्ढे के पानी में डूबने से युवक की मौत, प्रभावित परिवार को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर

जशपुर में गड्ढे के पानी में डूबने से युवक की मौत, प्रभावित परिवार को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। तपकरा तहसील अंतर्गत ग्राम घुमरा निवासी स्व.चन्द्रदीप साय का गड्ढे के पानी में डूबने से 15 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता नरहरी साय हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur