धान बिक्री की रकम निकालने पहुंचे किसानों की जेब कटी: रतनपुर बैंक में पॉकेटमारी करने वाला आरोपी धराया, पुलिस ने बरामद की पूरी रकम

धान बिक्री की रकम निकालने पहुंचे किसानों की जेब कटी: रतनपुर बैंक में पॉकेटमारी करने वाला आरोपी धराया, पुलिस ने बरामद की पूरी रकम

गिरफ्तार आरोपी – सुरेन्द्र संवरा ऊर्फ सोमारू पिता पंचू संवरा उम्र 20 साल निवासी संवरा मोहल्ला पण्डरिया थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम छ.ग.

बिलासपुर : दिनाँक 03/03/2026 को रैनपुर (कर्रा) निवासी छतलाल कैवर्त व जूनाशहर रतनपुर निवासी कमलेश कुमार थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनाँक 02/03/2026 को जिला सहकारी बैंक शाखा रतनपुर से दोनों व्यक्ति धान बिक्री का पैसा आने पर क्रमश: 18000 रूपये व 17000 रूपये निकालकर बैंक में थे, उसी समय इनके जेब में रखे नगदी रकम को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पाकेटमारी कर निकाल लिया कि प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान बैंक व आसपास में सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालकर संदेही के बारे में आसपास के लोगों से पुछताछ किया जा रहा था, पुछताछ के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेही की पहचान पण्डरिया निवासी सुरेन्द्र संवरा के रूप में होने पर थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर पण्डरिया कबीरधाम रवाना किया गया, थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना और 2000 रूपये को खर्च करना बताने से आरोपी के कब्जे से 33000 रूपये को बरामद कर आरोपी सुरेन्द्र संवरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रउपुअ. आकाश चौधरी, सउनि नीलाकर सेठ, प्रआर बलदेव सिंह, आरक्षक धीरज कश्यप, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।

Crime