रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के करकमलों से हुआ नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ.
अब सिविल लाइन सी-3 से होगा कमिश्नरेट के समस्त कार्यो का संचालन.
रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के करकमलों से नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब कमिश्नरेट के सभी प्रशासनिक और कार्यालयीन कार्य सिविल लाइन स्थित सी-3 नए कमिश्नरेट कार्यालय से संचालित किए जाएंगे, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और भी अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

आज दिनांक 05 मार्च 2026 को रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ल के करकमलों से नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ हुआ। आज से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समस्त कार्यो का संपादन, सिविल लाइन सी-3 स्थित नए कमिश्नरेट कार्यालय से किया जाएगा।
उद्घाटन के दौरान श्री अमित कामले, एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस-रायपुर, डीसीपी नार्थ श्री मयंक गुर्जर, डीसीपी सेंट्रल श्री उमेश गुप्ता, डीसीपी वेस्ट श्री संदीप पटेल, डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला, डीसीपी ट्रैफिक श्री विकास कुमार एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी तथा समस्त कार्यालयीन स्टॉफ भी उपस्थित रहे।

