मॉडीफाईड नई बोलेरो के गुप्त चेंबर से 09 लाख कीमत का 18.4 किलो गांजा जप्त, 03 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
उक्त आरोपियों को ओड़िसा में मौजूद उनका एक करीबी रिश्तेदार (साला) गांजा उपलब्ध कराया था, पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है,
आरोपियों के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 45/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज,
पुलिस द्वारा एंड टू एंड विवेचना की जा रही है।
सिटी कोतवाली ने भी दिनांक 28.02.2026 को किराये के घर में डंप किये 02 आरोपियों सुनील भगत उर्फ गोविंदा एवं रवि विश्वकर्मा से 24.840 किलो गांजा कीमती 12.42 लाख का जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
जशपुर-कुनकुरी : डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह को पिछले दिनों मुखबीर से गुप्त सूचना मिला कि ओड़िसा की ओर गांजा की एक बड़ी खेप मध्यप्रदेश पासिंग बोलेरो में जशपुर जिले से होकर सिंगरौली जाने वाली है, इस सूचना पर थाना कुनकुरी को स्टाफ लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को कड़ी चेकिंग करने के निर्देष दिये थे।
बीती रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबीर के बतायेनुसार उक्त वाहन क्र. एम.पी. 66 जेड.एच. 6806 कुनकुरी क्षेत्र में आया, जिसमें चालक रामेश्वर यादव के अलावा अन्य 02 व्यक्ति गोलारमन एवं शिवराम व्यक्ति वाहन के अंदर बैठे थे, उनसे उनका नाम, पता एवं आने-जाने संबंधी पूछकर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर उन्हें वाहन उनके वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान वाहन के नीचे मॉडीफाईड कर बनाये गुप्त चेंबर को खोलकर देखने पर उसमें 18.4 किलो गांजा कीमती 09 लाख रू. का मिलने पर उक्त गांजा को जप्त कर उक्त तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त गांजा को ओड़िसा में मौजूद रिश्तेदार (साला) उन्हें दिया था, जिसे वे उक्त बोलेरो में छिपाकर सिंगरौली विक्रय करने हेतु ले जा रहे थे। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस द्वारा गांजा उपलब्ध कराने वाले रिश्तेदार को भी आरोपी बनाया गया है एवं गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया है।
मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित आरोपीणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, स.उ.नि. मनोज साहू, आर. 586 मुकेश पाण्डेय, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता, आर. 603 विनोद तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि – “पुलिस ने कुनकुरी क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन से 18.4 किलो ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ 03 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इसी के साथ सिटी कोतवाली जशपुर ने भी 02 आरोपियों से 24.840 किलो गांजा कीमती 12.42 लाख जप्त किया गया है, नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।”

