नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : आईटीबीपी और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन सफल, कुमुराडी जंगल से भारी नक्सली डम्प बरामद, विस्फोटक व आधुनिक हथियारों का जखीरा जब्त.

नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : आईटीबीपी और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन सफल, कुमुराडी जंगल से भारी नक्सली डम्प बरामद, विस्फोटक व आधुनिक हथियारों का जखीरा जब्त.

दिनांक 25 फरवरी 2026 को विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए COB मंदोड़ा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल के जवानों ने एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग (ADP OPS) पार्टी ग्राम कुमुराडी के जंगल पहाड़ की ओर रवाना हुआ था। इस दौरान सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक ठिकाना में छिपा कर रखे गए नक्सल डम्प को बरामद किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जप्त सामग्री का विवरण :-

1. प्राइमा कॉर्ड – लगभग 100 मीटर

2. सेफ्टी फ्यूज – 20 मीटर

3. ऑरेंज फ्यूज – 20 मीटर

4. सुतली बम – लगभग 35 किलोग्राम

5. उर्वरक पाउडर (भूरा) – 38 किलोग्राम

6. इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक – 18 किलोग्राम

7. चारकोल – 2.5 किलोग्राम

8. एएमएन पाउच – 05 नग

9. इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर – 01 नग

10. रॉकेट लॉन्चर सेल – 13 नग

11. मोर्टार सेल (भारी) – 19 नग

12. मोर्टार सेल (हल्का) – 11 नग

13. बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – बड़ा) – 01 नग

14. बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – छोटा) – 01 नग

15. बीजीएल कारतूस (मध्यम) – 08 नग

16. बीजीएल कारतूस (छोटा) – 15 नग

17. बीजीएल कारतूस (बड़ा) – 12 नग

18. लंबी दूरी बीजीएल राउंड – 70 नग

19. छोटी दूरी बीजीएल राउंड – 55 नग

20. इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड – 02 नग

21. चिकित्सकीय सामग्री एवं दवाइयाँ – पर्याप्त मात्रा में.

Chhattisgarh