सड़क जाम कर आतिशबाजी करने वाले ‘गैंग’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एनएच पर बर्थडे पार्टी पड़ी भारी, लटोरी पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को दबोचा, 9 आरोपी अब सलाखों के पीछे.

सड़क जाम कर आतिशबाजी करने वाले ‘गैंग’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एनएच पर बर्थडे पार्टी पड़ी भारी, लटोरी पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को दबोचा, 9 आरोपी अब सलाखों के पीछे.

एनएच अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही स्थित आरव रेस्टोरेंट के सामने दिनांक 16 फरवरी 2026 के रात्रि में अमितेश गुप्ता व उसके अन्य साथियों के द्वारा लोक मार्ग में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित कर बर्थडे बनाते हुए आतिशबाजी करने के मामले में चौकी लटोरी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 285, 126(2), 287, 288 बीएनएस व एमव्ही एक्ट की धारा 184, 201 के तहत कार्यवाही कर 7 आरोपी अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, महेश साहू, निखिल रामा, अरूण देवांगन को दिनांक 20 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था, वहीं मामले में आरोपी अभिषेक व अनमोल फरार थे।

Crime