नदी में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के बाद प्रशासन का सहारा: जशपुर जिले में आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद

नदी में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के बाद प्रशासन का सहारा: जशपुर जिले में आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढरअम्बा निवासी स्व. अंजिल तिग्गा का नदी के पानी में डूबने से 01 सितम्बर 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता प्रधान तिग्गा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 इसी प्रकार सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरकोना निवासी स्व. सहिन्दर राम का सांप के काटने से 04 दिसम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता सेवराम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur