थाना चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शनि मंदिर रोड बना सट्टा अड्डा, चांपा पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा, सट्टा संचालित करते आरोपी से ₹6570 नगद जप्त, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

थाना चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शनि मंदिर रोड बना सट्टा अड्डा, चांपा पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा, सट्टा संचालित करते आरोपी से ₹6570 नगद जप्त, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना चांपा पुलिस कॉ मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनि मंदिर रोड खुले स्थान में किशोर धकाते नाम का व्यक्ति कागज पेन से सट्टा-पटटी लिख कर रूपये पैसे का दांव लगवाकर हार-जीत का खेल खेला रहा है। इस सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जहां पुलिस को आते देख कर खेलने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला, जिसे पूछने पर अपना नाम किशोर धकाते निवासी बरछापारा चांपा का होना बताया, जिसके कब्जे से एक सट्टा-पटटी कागज तथा नगदी रकम 6570/- रूपये को जप्त किया गया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है।

Crime