राजधानी में चाकू के दम पर दहशत फैलाने वाला शातिर गिरफ्तार: संजय चौहान उर्फ संजय कुम्हार के पास से 05 चोरी के मोबाइल और धारदार हथियार बरामद, बीएनएस की धारा 314 जोड़ी गई, आधा दर्जन से अधिक मामलों का निकला आरोपी

राजधानी में चाकू के दम पर दहशत फैलाने वाला शातिर गिरफ्तार: संजय चौहान उर्फ संजय कुम्हार के पास से 05 चोरी के मोबाइल और धारदार हथियार बरामद, बीएनएस की धारा 314 जोड़ी गई, आधा दर्जन से अधिक मामलों का निकला आरोपी

आरोपी चोरी के मोबाईल फोन को रखा था बिक्री करने हेतु

आरोपी के विरूद्ध प्रकरण में धारा 314 बी.एन.एस. जोड़ी जाकर की जा रही है कार्यवाही

आरोपी के विरूद्ध आधा दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबद्ध जिसमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध

रायपुर : दिनांक 22.02.26 को थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सिंघानिया चौक पास अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते आरोपी संजय चौहान उर्फ संजय कुम्हार पिता संतोष चौहान उम्र 32 साल निवासी वाल्मिकी नगर बी.एस.यू.पी कॉलोनी थाना कबीर नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त किया गया है।

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 05 नग मोबाईल फोन प्राप्त हुआ, मोबाईल फोन के संबध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए गुमराह किया जा रहा था, कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन को चोरी का होना बताने के साथ-साथ बिक्री करने हेतु अपने पास रखना बताये जाने पर प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 314 बी.एन.एस. जोड़ी जाकर आरोपी के कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 1,00,000/- जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमंाक 77/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 314 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Crime