नशे के खिलाफ सबसे बड़ा शिकंजा: रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में 14.613 किलोग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 7.51 लाख का मादक जाल बेनकाब, अब फाइनेंशियल और एंड-टू-एंड नेटवर्क की होगी तह तक जांच

नशे के खिलाफ सबसे बड़ा शिकंजा: रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में 14.613 किलोग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 7.51 लाख का मादक जाल बेनकाब, अब फाइनेंशियल और एंड-टू-एंड नेटवर्क की होगी तह तक जांच

आरोपियों के कब्जे से कुल 14.613 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।

प्रकरण से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 7,51,650/- रूपये।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।

पूछताछ कर प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जायेगी End-to-End कार्यवाही।

आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर : वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा गांजा के कुल 15 प्रकरणों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 156.381 किलोग्राम गांजा, 2,05,700/- रूपये नगदी रकम, 02 नग चारपहिया वाहन एवं 08 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 90,76,850/- रूपये किया गया है जप्त।

अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 21.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित मेडीसाईन अस्पताल के पास गली में कुछ व्यक्ति गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्तियों को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम तुषार नितिन पवार, किरन सीताराम काये एवं दीपक तोमर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर उनके पास रखें अलग – अलग बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

आरोपी तुषार नितिन पवार, किरन सीताराम काये एवं दीपक तोमर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14.613 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 7,30,650/- रूपये, 02 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 1,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 7,51,650/- रूपये जप्त कर आरोपियों विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End to End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01.    तुषार नितिन पवार पिता नितिन पवार उम्र 21 साल निवासी दहीवडी (देवाडी) थाना   सिकरापुर जिला पुणे महाराष्ट्र।

02.    किरन सीताराम काये पिता सीताराम काये उम्र 25 साल निवासी दहीवडी (देवाडी) थाना सिकरापुर जिला पुणे महाराष्ट्र।

03.    दीपक तोमर पिता धीर सिंह तोमर उम्र 33 साल निवासी किरनाईच तेजसिंग की गढी थाना पुरषा जिला मुरेना मध्यप्रदेश।

  • पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
  • अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी एवं खरीदी-बिक्री पर नियंत्रण, रोकथाम, सोर्स प्वाइंट, परिवहन माध्यम एवं जिस प्वाइंट तक पहुंचाया जा रहा है, सभी पर कार्यवाही हेतु किया गया है, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन।
Crime