पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नया धमतरी रोड ओवरब्रिज के नीचे दबोचे गए 2 आरोपी, 21.206 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार—फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगालकर पूरे नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नया धमतरी रोड ओवरब्रिज के नीचे दबोचे गए 2 आरोपी, 21.206 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार—फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगालकर पूरे नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

थाना मुजगहन क्षेत्र में गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से कुल 21.206 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 10,60,300/- रूपये किया गया है जप्त।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जायेगी End-to-End कार्यवाही।

आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर : दिनांक 20.02.2026 को थाना मुजगहन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत नया धमतरी रोड धनेली स्थित ओवरब्रीज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में थाना मुजगहन पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्तियों को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव एवं नरेश नाथनी मुदी निवासी महाराष्ट्र होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग एवं थैला की तलाशी लेने पर बैग एवं थैला में गांजा रखा होना पाया गया।

गणेश भाउराव जाधव एवं नरेश नाथनी मुदी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 21.206 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 10,60,300/- रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01.    गणेश भाउराव जाधव पिता भाउराव जाधव उम्र 45 वर्ष पता पांदुर्ण थाना आरणी जिला यवतमाल महाराष्ट्र।

02.    नरेश नाथनी मुदी पिता नाथनी मुदी उम्र 54 साल पता वैद्य बाड़ी झोपड़पट्टी जेसल मेलोड़ी जदल तक्का थाना पनवेल रायगड महाराष्ट्र।

Crime