त्योहार में लंबी वेटिंग से राहत: Tirupati से Raxaul तक होली स्पेशल दौड़ेगी Raipur–Bilaspur रूट से, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

त्योहार में लंबी वेटिंग से राहत: Tirupati से Raxaul तक होली स्पेशल दौड़ेगी Raipur–Bilaspur रूट से, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति के मध्य होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा

बिलासपुर : आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।

 इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली के अवसर पर मार्ग तिरुपति-रक्सौल मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन तिरुपति एवं रक्सौल के मध्य तीन फेरे के लिये की जा रही है । यह गाड़ी तिरुपति से गाड़ी संख्या 07051 नंम्बर के साथ दिनांक 21, 28 फरवरी, एवं 07 मार्च, 2026 को तथा रक्सौल से गाड़ी संख्या 07052 नम्बर के साथ दिनांक 24 फरवरी, 03 एवं 10 मार्च, 2026 को चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच रहेगी ।

 इस गाड़ी में 07 एसी थ्री, 03 एसी टू टायर, 06 स्लीपर, 02 सामान्य एवं 04 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे ।

 इस गाड़ी की समय सारणी इस प्रकार है :- गाड़ी संख्या 07051 नंम्बर तिरुपति से 08.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोंदिया 06.57/07.07 बजे, दुर्ग 09.25/09.30 बजे, रायपुर 10.20./10.30 बजे, बिलासपुर 11.50/12.00 बजे, झारसुगुड़ा 15.20/15.25 बजे, तीसरे दिन रक्सौल 13.30 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 07052 नम्बर रक्सौल से 08.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन झारसुगुड़ा 07.50/07.55 बजे, बिलासपुर 11.40/11.50 बजे, रायपुर 14.00/14.10 बजे, दुर्ग 15.10/15.15 बजे, गोंदिया 17.37/17.47 बजे, तीसरे दिन तिरुपति 18.30 बजे पहुचेगी ।

Chhattisgarh