मामला थाना नारायणपुर अंतर्गत
आरोपी क्रमशः -1. शिवशंकर यादव (पिता) उम्र 55 वर्ष। 02.चन्द्रमुनी भगत (माता) उम्र 47 वर्ष। 03.अंकुश यादव (भाई) उम्र 27 वर्ष। के विरुद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज
जशपुर : प्रार्थिया कामना भगत, पति कोशल राम, उम्र 25 वर्ष, निवासी नारायणपुर के द्वारा दिनांक 15.02.2026 को चौकी होलीक्रॉस हॉस्पिटल, अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थिया के ससुर आरोपी शिवशंकर यादव के द्वारा दो वर्ष पूर्व जमीन बिक्री किया गया था , जिसमें प्रार्थिया के पति घायल कौशल यादव उम्र 30 वर्ष के द्वारा अपने हिस्से की राशि को मांगा जाता था।
घटना दिनांक 13.02.2026 को उक्त बात को लेकर विवाद बढ़ने पर ससुर शिवशंकर यादव, सास चन्द्रमुनी भगत एवं देवर अंकुश यादव ने एक राय होकर कौशल यादव को गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी । इसी दौरान पिता शिवशंकर यादव ने अपने ही पुत्र कोशल यादव को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस जलाकर फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज हेतु होलीक्रॉस हॉस्पिटल अंबिकापुर लाया गया है।
घटना की सूचना पर चौकी हॉलीकास हॉस्पिटल, अंबिकापुर में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध किया गया, चुकी मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण , अग्रिम कार्यवाही व विवेचना हेतु थाना नारायणपुर में प्राप्त होने पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने एवं साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 16.02.2026 को— शिवशंकर यादव (पिता), चन्द्रमुनी भगत (माता), अंकुश यादव (भाई) तीनों निवासी नारायणपुर, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार किया गया व न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरनचंद पटेल, महिला आरक्षक अल्पना तिर्की, आरक्षक कुलदीप खलखो, अशोक कंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

