मामला थाना लोदाम व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत
थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले में दिनांक 12.02.25 को पिकअप वाहन से गौ तस्करी करते एक पिकअप वाहन से 12 नग गौ वंशों को बरामद करते हुए दो गौ तस्करो को किया था गिरफ्तार,15.02.26 की प्रातः करीबन 04 से 05 बजे के मध्य एक ट्रक से 48 नग गौ वंश तथा एक अन्य मामले में पैदल हांक कर ले जा रहे 10 नग गौ वंशों को भी छुड़ाया तस्करों के चंगुल से
आरोपी गौ तस्कर हैं फरार, पता साजी जारी, शीघ्र ही की जावेगी गिरफ्तारी
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में भी पुलिस ने दिनांक 15.02.26 की रात्रि ग्राम चेडेया के लावा नदी पुल के पास पैदल हांक कर ले जा रहे 25 नग गौ वंशों को छुड़ाया तस्करों के चंगुल से
मामले से जुड़े आरोपी तस्कर हैं फरार, जशपुर पुलिस कर रही है पता साजी
प्रकरणों में आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध थाना लोदाम व सिटी कोतवाली जशपुर में विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1)( क)( घ)के तहत मामला पंजीबद्ध
जशपुर : गौरतलब है कि गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जिसके तहत गत चार दिवस में जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में में जशपुर पुलिस ने गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए क्रमशः थाना लोदाम व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत कुल 95 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। व थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक मामले में जशपुर पुलिस को दो गौ तस्करों को पकड़ने में भी सफलता मिली है।
थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.02.26 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गौ वंशों की तस्करी का प्रयास किया जाने वाला है, व पुलिस को दिग्भ्रमित करने हेतु कुछ व्यक्ति एक वैगनआर कार क्रमांक JH – 02- U- 2163 से आगे आगे चलते हुए पुलिस की रेकी कर रहे है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोनबिरा में गौ तस्करों की धर पकड़ हेतु , ग्रामीण रास्ते में नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान संदिग्ध वैगनआर कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया, पूछताछ पर उसमें बैठे संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः मुर्शीद आलम व सर्वेश आलम, निवासी साईं टांगर टोली का रहने वाला बताया, व बताया कि कोनबिरा के जंगल के रास्ते एक पिकअप वाहन क्रमांक JH -07-1153 में भारी मात्रा में गौ वंशों को भरकर झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है, और वे उसके लिए आगे आगे चलते हुए रेकी कर रहे थे,जिस पर थाना लोदाम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, पकड़े गए संदिग्धों के बताए अनुसार संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ने, नाका बंदी को और भी सख्त किया गया था, इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस टीम के द्वारा घेरा बंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस को देख पिकअप वाहन का चालक, पिकअप को न रोककर तेजी से भगाने लगा, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा किया जा रहा था, पुलिस को पीछा करते देख, संदिग्ध पिकअप वाहन का चालक, वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया, पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच कर संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 12 नग गौ वंश मिला, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध गौ तस्करों को हिरासत में लेते हुए, उनके कब्जे से 12 नग गौ वंशों को बरामद कर, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन JH -07-1153 तथा रेकी हेतु इस्तेमाल किए गए वैगनआर कार क्रमांक JH – 02- U- 2163 को भी जप्त किया गया। पुलिस ने फरार आरोपी गौ तस्कर पिकअप चालक को भी चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
पुलिस के द्वारा पकड़े गए गौ तस्करों 01. मुर्शीद आलम उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली,थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग) 02. सर्वेज आलम उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली, थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इसी क्रम में दिनांक 15.02.26 की प्रातः करीबन 04.00 से 05.00 बजे के मध्य लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर, ग्राम पुत्रीचौरा में बाला नदी के पास नेशनल हाइवे 43 पर एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक CG – 14-MF – 1376 से 43 नग गौ वंशों को बरामद किया गया, जिसमें से 20 नग गौ वंशों की ट्रक में ही मृत्यु हो गई थी, पुलिस के द्वारा शेष गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए, मृत गौ वंशों का पोस्ट मार्टम के पश्चात विधिवत दाह संस्कार भी कराया गया है,। वहीं एक अन्य मामले में दिनांक 15.02.26 को ही लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम जूरतेला में पैदल हांक कर ले जा रहे 10 नग गौ वंशों को भी तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। उक्त दोनों ही मामलों में पुलिस को देख कर, रात्रि व जंगल का फायदा उठाते हुए संदिग्ध गौ तस्कर फरार हो गए, जिनकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
उक्त दोनों प्रकरणों में संदिग्ध गौ तस्करों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1)(क)( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक CG – 14-MF – 1376 से 43 को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।
मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक हेमंत कुजूर व बसंत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.02.26 की रात्रि में थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि इसी ग्राम चेडेया के लावा नदी पुल के पास कुछ संदिग्ध भारी मात्रा में गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, जल्दी जल्दी पैदल हांक कर झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पुलिस टीम के साथ, ग्राम चेडेया, जाकर, लावा नदी पुल के पास घेरा बंदी की गई, इस दौरान पुलिस को देखकर कर संदिग्ध तस्कर रात्रि का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, जिनकी पुलिस पता साजी कर रही है,पुलिस के द्वारा मौके से कुल 25 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जिनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।
पुलिस के द्वारा मामले में थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है, व फरार गौ तस्करों की पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
मामले में डी आई जी व एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, गौ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गत दिनों में कुल 95 गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया है, व दो आरोपी गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है साथ ही गौ तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी जप्त किया है, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।
थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले में गिरफ्तार आरोपी गौ तस्कर नाम क्रमशः –
01. मुर्शीद आलम उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली,थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग)
02. सर्वेज आलम उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली, थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग)

