धारदार चाकू के साथ एक आरोपी पृथ्वीराज चौहान गिरफ्तार, आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के तहत रह चुका है जेल में निरुद्ध.
आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध.
रायपुर : राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। नॉर्थ जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत खमतराई पुलिस ने सन्यासी पारा अंडर ब्रिज के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को धमका रहे आरोपी पृथ्वीराज चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना खमतराई को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सन्यासी पारा अंडर ब्रिज के पास के एक स्टील का धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा कर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा सन्यासी पर अंडर ब्रिज के पास पहुंच कर एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते मिला।
जिसे अंडर ब्रिज के दोनों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम पृथ्वीराज चौहान पिता मुकेश चौहान उम्र 24 वर्ष सा. छोटापारा RVH कालोनी थाना खमतराई रायपुर का होना बताया। बाद में आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार स्टील चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी – पृथ्वीराज चौहान पिता मुकेश चौहान उम्र 24 वर्ष सा. छोटापारा RVH कालोनी थाना खमतराई रायपुर.

