‘विकसित भारत’ का संदेश दीवारों पर! अमित शाह ने पुडुचेरी में कार्यकर्ताओं संग थामा ब्रश, भाजपा के देशव्यापी अभियान को दी नई गति

‘विकसित भारत’ का संदेश दीवारों पर! अमित शाह ने पुडुचेरी में कार्यकर्ताओं संग थामा ब्रश, भाजपा के देशव्यापी अभियान को दी नई गति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी में भाजपा के ‘दीवार लेखन अभियान’ में भाग लिया

​पुडुचेरी/रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुडुचेरी के अपने प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ‘दीवार लेखन अभियान’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की विकासकारी योजनाओं और प्रगति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। ​अभियान के दौरान श्री अमित शाह ने स्वयं दीवार पर पार्टी का चिन्ह और विकास से जुड़ा संदेश लिखकर इस देशव्यापी कार्यक्रम को गति प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकास की राजनीति को घर-घर तक ले जाने का आह्वान किया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता धरातल पर कार्य कर रहा है।

National Political