धौरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, महिला अपराध के मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में.

धौरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, महिला अपराध के मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम करौली थाना धौरपुर निवासी विकास हसदा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी विकास हसदा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम विकास हसदा आत्मज शिवब्रत हसदा उम्र 25 वर्ष साकिन करौली थाना धौरपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

Crime