गैरेज में सेंधमारी का खुलासा : रात में टूटा ताला, लाखों के औजार साफ ! 48 घंटे में पुलिस ने चोर पकड़ा, 39 हजार का सामान बरामद – आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

गैरेज में सेंधमारी का खुलासा : रात में टूटा ताला, लाखों के औजार साफ ! 48 घंटे में पुलिस ने चोर पकड़ा, 39 हजार का सामान बरामद – आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुसर्रफ अली साकिन नवागढ़ थाना अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रायगढ़ रोड़ अम्बिकापुर में प्रार्थी का गैरेज दुकान है, दिनांक 09 फरवरी 2026 के रात करीब 09:00 बजे प्रार्थी अपने दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था। दिनांक 11 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे प्रार्थी दुकान वापस आकर देखा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था। दुकान के अंदर घुसकर देखा तो गाड़ी बनाने वाला रिंच पाना, रिंग प्लेट पाना, 03 नग छोटा जैक, छोटा गोटी सेट, स्टेरिंग पम्प, हाईड्रोलिक जैक, टैपेनियन 2 नग, हथौड़ी 01 नग, पेचकस 7 नग पाईप रिंच 2 नग, फिल्टर पाना 2 नग, टामिन 03 नग, साकेट, गोटी सेट कम्प्लीट, सलाई रीच 01 नग कुल कीमत 39,000/- रुपये का सामान को काई अज्ञात चोर दरम्यानी रात दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पत्ता तलाश के दौराना पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि नवागढ़ मझीपीढ़ निवासी अहमद अंसारी के द्वारा उक्त सामान को चोरी कर अपने कब्जे में रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसकी सूचना पर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम नवागढ़ मझीपीढ़ निवासी अहमद अंसारी होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर गैरेज से चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी किये सामान को अपने घर में छुपाकर रखना बताया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान कुल कीमत मशरुका लगभग 39 हजार रुपये बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime