एसएसपी के निर्देश पर सख्ती : रायगढ़ में अवैध कारोबार पर पुलिस का डबल एक्शन, पुसौर में सट्टा लेखक गिरफ्तार, कोतरारोड़ में शराब रेड-महुआ शराब जब्त,

एसएसपी के निर्देश पर सख्ती : रायगढ़ में अवैध कारोबार पर पुलिस का डबल एक्शन, पुसौर में सट्टा लेखक गिरफ्तार, कोतरारोड़ में शराब रेड-महुआ शराब जब्त,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुसौर पुलिस एवं कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिखने वाले तथा अवैध शराब कारोबारी को पकड़ा गया है।

पुसौर पुलिस को सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी पुसौर के पास निरंजन साव नामक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर पुसौर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के कहने पर सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा बताया कि उसे इसके एवज में 5 प्रतिशत कमीशन मिलता है। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से पप्पू बरेठ को ₹28,520 का सट्टा हिसाब भेजना पाया गया। आरोपी के कब्जे से ₹700 नगद एवं एक विवो मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी निरंजन साव तथा पप्पू बरेठ के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 6(क), 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी निरंजन साव पिता बरतराम साव उम्र 58 वर्ष निवासी औरदा को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है । इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय एवं आरक्षक धनुजय चंद बेहरा सम्मिलित रहे।

Crime