रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : उड़ीसा से लाई गई नशे की खेप पर पुलिस का वार, सोनूमुड़ा देवारपारा में सफल रेड, जूटमिल में 12 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : उड़ीसा से लाई गई नशे की खेप पर पुलिस का वार, सोनूमुड़ा देवारपारा में सफल रेड, जूटमिल में 12 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले भर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, देह व्यापार एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनूमुड़ा देवारपारा में जूटमिल पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद भट्ट उर्फ बुटू ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर अपने घर में छुपा कर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी एवं हमराह स्टॉफ के साथ तत्काल टीम गठित कर आरोपी के मकान की घेराबंदी कर गवाहों की उपस्थिति में रेड कार्यवाही की गई।

तलाशी के दौरान मकान के भीतर रखी एक पेटी से 7 किलो 300 ग्राम तथा एक डिब्बे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ दिन पूर्व बिक्री हेतु गांजा लेकर आया था। मौके से गांजा बिक्री की ₹3500 नगद राशि भी जप्त की गई। आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलो 400 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹2,50,000) एवं ₹3500 नगद जप्त कर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के सुपरविजन में गांजा की अवैध खरीद-फरोख्त करने वालों पर एंड-टू-एंड कार्यवाही करने की रणनीति तैयार करने पर कार्य कर रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-गोविंद भट्ट उर्फ बुटू पिता स्व. बादल भट्ट दम्र 55 साल निवासी सोनूमुडा देवारपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़.

Crime