चोरी के आभूषण खरीदने/छिपाने के आरोप में ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार
हीरा-रत्न जड़ित आभूषण व नगद राशि जप्त
प्रकरण में बीएनएस की अतिरिक्त धारा जोड़ी गई
दुर्ग : थाना पद्मनाभपुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी के प्रकरण में पूर्व में घरेलू कामकाज करने वाली महिला आरोपी की गिरफ्तारी कर चोरी गए आभूषण बरामद किए गए थे।
प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि चोरी गए आभूषणों को एक ज्वेलर्स द्वारा खरीदा/छिपाया गया है। उक्त आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलर्स संचालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित हीरा-रत्न जड़ित आभूषण, नगद राशि एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई है। प्रकरण में आरोपी ज्वेलर्स के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई है। विवेचना जारी है।
आरोपी का नाम :
1. कविता देशलहरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई
2. रमेश सोनी, उम्र 53 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, (गोविंद ज्वेलर्स, टंकी मरोदा)
जप्त सामग्री :
▪️ हीरा-रत्न जड़ित दो नग अंगूठी
▪️ हीरा-रत्न जड़ित एक नग कान का टॉप
▪️ एक नग रूबी रत्न
▪️ नगद राशि ₹4,7000/-
▪️ पूर्व में जप्त सोने-हीरे के अन्य आभूषण
सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर के थाना प्रभारी राजकुमार लहरें सहित थाना स्टाफ की सतर्क, त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि बिना वैध दस्तावेज के किसी भी प्रकार के आभूषण क्रय-विक्रय से बचें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

