कुरमापाली पेट्रोल पंप मारपीट मामला : पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी पड़ी भारी, सीसीटीवी से पहचान, रायगढ़ पुलिस द्वारा चारों आरोपी गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में भेजे गए रिमांड पर.

कुरमापाली पेट्रोल पंप मारपीट मामला : पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी पड़ी भारी, सीसीटीवी से पहचान, रायगढ़ पुलिस द्वारा चारों आरोपी गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में भेजे गए रिमांड पर.

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा “गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी” कहते हुए मारपीट में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेज दिया है।

घटना की रिपोर्ट खगपति पटेल पिता दुखुराम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ठाकुरपाली द्वारा थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि दिनांक 01.02.2026 को सुबह करीब 7 बजे वे पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, उनके साथ रात्रि शिफ्ट कर्मचारी कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार पटेल भी थे। इसी दौरान दो युवक शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे, मना करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा बीच-बचाव करने पर दोनों युवक मोटरसाइकिल से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद दो अन्य साथियों के साथ लौटकर तीनों कर्मचारियों पर फिर हमला कर दिया।

प्रकरण में थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत खगपति पटेल, कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार को शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटना-स्थल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया, जिससे आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल एवं उत्तरा कुमार बघेल सभी निवासी ग्राम गोर्रा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

आरोपी भानू प्रताप बघेल से घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटर साइकिल क्रमांक CG 13 AY 6019 (कीमत लगभग ₹25,000 तथा आरोपी सुभाष बघेल से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 6204 (कीमत लगभग ₹25,000) जप्त की गई है।

भानू प्रताप बघेल पिता स्व. जगतराम बघेल उम्र 42 वर्ष,

कौशल बघेल पिता गुलाल बघेल उम्र 40 वर्ष,

उत्तरा कुमार बघेल पिता जगतराम बघेल उम्र 40 वर्ष.

सुभाष बघेल पिता भानू बघेल उम्र 23 वर्ष — सभी निवासी ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल और उत्तरा कुमार आदतन बदमाश प्रवृति के हैं, इन पर पहले भी थाना कोतरारोड़ में मारपीट के मामले दर्ज है। पुलिस इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है ।

Crime