प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही.
संवेदनशील मामलों में सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही.
अम्बिकापुर : धर्मान्तरण से जुड़े संवेदनशील मामले में सरगुजा पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना गांधीनगर क्षेत्र में कथित तौर पर लोगों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करने के मामले में पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
प्रार्थी रोशन तिवारी साकिन मठपारा थाना अम्बिकापुर द्वारा थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को ओमेगा टोप्पों के द्वारा अपने घर पर अत्यधिक लोगों को ईक्टठा कर हिन्दू धर्म के विषय में आपत्तिजनक टिका टिप्पणी कर ईसाई धर्म में लोगों को धर्मांतरित करने के संबंध में प्रोत्साहित किया जा रहा था। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 46/26 धारा 270, 299 बी.एन.एस. एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 5 (क) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले में जांच विवेचना कर प्रकरण की आरोपिया ओमेगा टोप्पों पिता स्व. सामुएल टोप्पो उम्र 66 वर्ष साकिन नमनाकला थाना गांधीनगर के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने का सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक मंजू भगत, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक कुंदन पाण्डेय सक्रिय रहे।

