ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी : नाकाबंदी में फंसा नशे का सौदागर ! 640 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ तस्कर मोहित गुप्ता गिरफ्तार, कोतबा क्षेत्र से आरोपी भेजा गया जेल.

ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी : नाकाबंदी में फंसा नशे का सौदागर ! 640 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ तस्कर मोहित गुप्ता गिरफ्तार, कोतबा क्षेत्र से आरोपी भेजा गया जेल.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि जशपुर पुलिस को पूर्व में सूचना मिली थी कि चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुरंगपानी का रहने वाला संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त है व अनाधिकृत रूप से नशीली प्रतिबंधित कफ सिरफ की बिक्री करता है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस लगातार, पुलिस की टेक्निकल टीम व मुखबिर तंत्र के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम व मुखबिर के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सूचना मिली कि उक्त संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता, मोटर सायकल से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ को लेने उड़ीसा की ओर गया था व दो कार्टून में नशीली कफ सिरफ को लेकर ग्राम कर्राबेहरा के रास्ते से होते हुए अपनें गृह ग्राम सुरंगपानी आने वाला है, जिस पर पुलिस की टेक्निकल टीम के द्वारा लगातार उसे ट्रेस किया जा रहा था, साथ ही चौकी कोतबा पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदेही मनोज कुमार गुप्ता के आने के संभावित रास्ते, लाखझार घाट के पास नाकाबंदी की गई थी।

इसी दौरान ग्राम फरसाटोली की ओर से संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता  के एक बिना नम्बर की,  होंडा सिटी 110 मोटर सायकल में, सीट के पीछे दो बोरी को बांध कर आता दिखाई देने पर, पुलिस के टीम के द्वारा घेरा बंदी कर, संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता को धर दबोचा गया, पुलिस के द्वारा जब मोटर साइकल में बंधे बोरी की तलाशी ली गई तो, उसके अंदर रखे, दो कार्टून में 100 ml की मात्रा वाला 320 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स फास्फेट कफ सिरफ की शीशी मिली, जिसे कि पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया। मौके पर संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता से पूछताछ करने पर, उसके निशानदेही पर जंगल में छुपा कर रखा गया दो और कार्टून को बरामद किया गया। जिसमें भी प्रत्येक कार्टून में 160-160 नग के हिसाब से कुल 320 नग 100 ml वाला प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरफ की शीशी मिली। इस प्रकार पुलिस के द्वारा संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता से कुल 04 कार्टून में 640 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरफ की शीशी को बरामद किया गया। जिसकी कुल मात्रा 64 हजार मिली लिटर है व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा मोबाइल फोन को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।

पुलिस के द्वारा जब आरोपी मोहित कुमार गुप्ता से उक्त प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कफ सिरफ के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा, कफ सिरफ से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका और बताया गया कि उसके द्वारा उड़ीसा राज्य से उक्त नशीली कफ सिरफ को खरीद कर बिक्री हेतु लाया गया था। आरोपी मोहित कुमार गुप्ता से जप्त 64000 मिली में 640 शीशी प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरफ की बाजार में कीमत लगभग 01 लाख 11 हजार रुपए है।

आरोपी मोहित कुमार गुप्ता के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसके विरुद्ध चौकी कोतबा में 21 (C) नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करते हुए जांच विवेचना में लिया गया व विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Crime Jashpur