प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को मिला प्रशासनिक संबल, जशपुर जिले में जनहानि के एक मामले में कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की सहायता राशि मंजूर

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को मिला प्रशासनिक संबल, जशपुर जिले में जनहानि के एक मामले में कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की सहायता राशि मंजूर

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम पाकरटोली निवासी स्व. रामसाय का कुआं के पानी में डूबने से 18 अप्रैल 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सोमारी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur