आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध.
रायपुर : नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा पुलिस ने गांजा तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि नशे के कारोबारियों के लिए अब कोई जगह सुरक्षित नहीं।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 15 जनवरी 2026 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अस्पताल के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हैं तथा कही जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम ढ़ुलढुल मरकाम एवं मनीष मरकाम निवासी तेलीबांधा रायपुर होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 06 किलो गांजा जुमला कीमत लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 20-बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. ढ़ुलढ़ुल मरकाम पिता बहादुर मरकाम उम्र 40 साल निवासी सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर.
02. मनीष मरकाम पिता बहादुर मरकाम उम्र 37 साल साकिन सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर.

