मोटर सायकल चोर गिरोह का भंडाफोड़ : चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे आरोपी, जंगल में छुपाकर रखी थी चोरी की बाइकें, पत्थलगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाँच मोटर सायकल की जप्त, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

मोटर सायकल चोर गिरोह का भंडाफोड़ : चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे आरोपी, जंगल में छुपाकर रखी थी चोरी की बाइकें, पत्थलगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाँच मोटर सायकल की जप्त, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित कुजूर उम्र 27 साल निवासी दिवानपुर घुलामा थाना पत्थलगांव ने दिनांक 12 जशपुर 2026 को थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 10 जशपुर 2026 को यह अपनी मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 14 एम.एम. 1203 में फुलेता साप्ताहिक बाजार गया था, मोटर सायकल को अम्बिकापुर जाने वाली रोड़ किनारे खड़ी कर बाजार करने गया था वापस आया तो इसकी मोटर सायकल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 303 (2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर ज्ञात हुआ कि उक्त चोरी किये हुये मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 14 एम.एम. 1203 को बेचने के लिए राजेश पावले अपने साथी राकेश सिंह पावले एवं अजय कुमार पावले के साथ ग्राहक तलाश कर रहे थे। पुलिस टीम को देख छिपने लगे जिसे हमराह स्टॉफ के घेराबंदी कर पकड़े और बारीकी से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। अभियुक्त राजेश पावले के पेश करने पर चोरी किया हुआ मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 14 एम.एम. 1203 एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर को दिनांक 13 जनवरी 2026 को जप्त किया गया। अभियुक्त राकेश सिंह पावले अपने तीनों साथी के द्वारा पूर्व में चोरी की गई एक हिरो एचएफ डिलक्स, एक पैशन प्रो मोटर सायकल को जंगल में छुपा कर रखे थे। उनकी निशानदेही पर दिनांक 13 जनवरी 2026 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अभियुक्त अजय कुमार पावले पिता रामबिलास पावले के निशानदेही पर एक प्लेटिना मोटर सायकल को जंगल में छुपाकर रखा था, जिसके निशानदेही पर दिनांक 13 जनवरी 2026 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त तीनों अभियुक्तगण के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 13 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Crime Jashpur