करोड़ों की सोना चोरी केस में जशपुर पुलिस अलर्ट : सघन तलाशी अभियान तेज, घर की बेटी ही निकली साजिशकर्ता, बड़े पिताजी के घर हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा, जशपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी.

करोड़ों की सोना चोरी केस में जशपुर पुलिस अलर्ट : सघन तलाशी अभियान तेज, घर की बेटी ही निकली साजिशकर्ता, बड़े पिताजी के घर हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा, जशपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी.

फरार आरोपी –

1 – अविनाश राम, पिता–जयराम, उम्र–27 वर्ष, पुरनानगर रानीबगीचा, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर.

2 – घनश्याम प्रधान, पिता–बालमोहन प्रधान, जुड़वाइन अम्बाटोली, चौकी आरा, हाल मुकाम–बाकीटोली, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर.

3 – अनमोल भगत, पिता–सीताराम भगत, निवासी–आरा.

जशपुर : करोड़ों रुपये की सोना और नगदी चोरी के सनसनीखेज मामले में जशपुर पुलिस पूरी सख्ती और प्रोफेशनल रणनीति के साथ कार्रवाई में जुटी हुई है। रैनीडांड़ (थाना नारायणपुर) क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान छेड़ते हुए आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर दबिश तेज कर दी है। अब तक पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार आरोपियों की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है।

इस प्रकरण के बारे में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ‘जशपुर पुलिस इस मामले में अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्य कर रही है, फरार आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे।‘

जनता से अपील –

यदि किसी को फरार आरोपियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Crime