बिलासपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई : कानफोड़ू आवाज पर सख्ती, सैकड़ों मोडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर, अवैध साइलेंसर जब्त कर पुलिस ने किया नष्टीकरण.

बिलासपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई : कानफोड़ू आवाज पर सख्ती, सैकड़ों मोडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर, अवैध साइलेंसर जब्त कर पुलिस ने किया नष्टीकरण.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर जिले में वाहन चालकों के द्वारा उपयोग की जा रही अवैध मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सैकड़ो की संख्या में मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त कर उन्हें बुलडोजर चलाकर नष्टीकरण की गई है।

विदित हो कि शहर में अत्यधिक तेज एवं उच्च आवृत्ति के मोडिफाइड साइलेंसर से निकले अत्यधिक तेज एवं कानफोड़ू आवाज के कारण आम नागरिकों जिसमें बच्चे, बुजुर्गों, गर्भवती माताओं-बहनों एवं  मरीजो सहित आम नागरिकों को कई तरह की शारीरिक एवं मानसिक अवस्था से गुजरना पड़ता है इस बात को ध्यान में रखते हुए लगातार माननीय न्यायालय एवं वरिष्ठ कार्यालय से इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान की गयी है इस कड़ी में लगातार ऐसे वाहन चालक जो इस तरीके के अवैध मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करते हैं उन पर कठोर एवं सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर थाना एवं यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा ऐसे वाहन चालको पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है

इसी कड़ी में थाना एवं यातायात पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न ऑटो मोबाइल दुकान के संचालकों के दुकान पर औचक निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए अवैध मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त की गई है वहीं वाहन चालकों के द्वारा उपयोग की जा रही तेज आवाज निकाल रहे मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मानक स्तर के मोडिफाइड साइलेंसर लगाए जाने का हिदायत दिया गया है।

ऑटोमोबाइल दुकान के संचालकों को तेज आवाज के अवैध मोडिफाइड साइलेंसर विक्रय करने के बजाय उन्हें आईएसआई मार्क के उच्च क्वालिटी के हेलमेट का विक्रय किए जाने का हिदायत दिया गया ताकि लोगों की वाहन चलाते समय सड़क दुर्घटनाओं में जान जोखिम की स्थिति में ना बने एवं आम नागरिकों से भी अपील की गई की मोडिफाइड साइलेंसर अवैध करार दी गई है इसके बावजूद भी मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करना मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं का उल्लंघन है अतः ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें।

मोडिफाइड साइलेंसर को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में एवं रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में बुलडोजर चला कर नष्टीकरण की गई है तथा आम नागरिकों को संदेश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में मोडिफाइड साइलेंसर को लगाए जाने पर नियमानुसार सख्त से सख्त कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विशेष करके युवाओं को भी यह संदेश दिया गया है कि बुलेट, स्पोर्ट्स बाइक या अन्य वाहनों में किसी भी स्थिति में इस तरह का मोडिफाइड साइलेंसर ना लगाई जावे। यह न सिर्फ आम नागरिकों के लिए भय एवं दुर्घटना का कारण बनता है अपितु पर्यावरण की दृष्टिकोण से भी उचित नहीं है। युवाओं को या भी संदेश दिया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर को वाहनों में लगाकर फैशन या दिखावे का प्रतीक ना बनाएं, अपितु सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए मानक स्तर के साइलेंसर का ही उपयोग करें।

Chhattisgarh