आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर.
थाना–कोनी, जिला–बिलासपुर में अपराध क्रमांक 12/26 धारा 296,115(2), 351(2) ,3(5) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पँजीबद्ध.
गिरफ्तार आरोपी – (1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़), (2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक राम उम्र 19 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़),
बिलासपुर : गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कोनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। छात्रावास की मेस में मामूली विवाद को हिंसा में बदलते हुए चाकू लेकर छात्र को दौड़ाने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने के साथ उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में प्रार्थी हर्ष अग्रवाल (छात्र GGU) दिनांक 11जनवरी 2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि शाम करीब 06:00 बजे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के तांतया भील बालक छात्रावास में संचालित मेस में आलूगुंडा नाश्ते को अन्य छात्र को देने बोलने पर मेस कर्मचारी दीपक केवट, दीपेन्द्र केवट के द्वारा नहीं देंगे बोलकर गाली-गलौज कर मेस प्लेटफार्म में चढ़ कर चाकू लेकर मारने दौड़ाया और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किए।
छात्र की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी (1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति छत्तीसगढ़, (2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक राम उम्र 19 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये, जिनसे घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोडा गया है। आरोपियों को विधिवत आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया हैं, गिरफ्तार आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कोनी पुलिस की जनता से अपील –
सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

