ऑपरेशन निश्चय : एफसीआई गोदाम के पास गांजा बेचने की फिराक में तिल्दा नेवरा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

ऑपरेशन निश्चय : एफसीआई गोदाम के पास गांजा बेचने की फिराक में तिल्दा नेवरा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 10 जनवरी 2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तूफान देवार निवासी तिल्दा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा आरोपी तूफान देवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.165 किलोग्राम गांजा जुमला कीमत लगभग 58,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – तूफान देवार पिता ननकू दाउ देवार उम्र 46 साल निवासी वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर.

Crime