VB–G RAM G मिशन पर भाजपा की प्रेस वार्ता : ग्रामीण रोजगार को लेकर बड़े ऐलान, 125 दिन रोजगार और साप्ताहिक भुगतान, भाजपा ने श्रमिक हित में गिनाए ऐतिहासिक प्रावधान.

VB–G RAM G मिशन पर भाजपा की प्रेस वार्ता : ग्रामीण रोजगार को लेकर बड़े ऐलान, 125 दिन रोजगार और साप्ताहिक भुगतान, भाजपा ने श्रमिक हित में गिनाए ऐतिहासिक प्रावधान.

भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा अग्रसेन भवन, पत्थलगांव में “VB–G RAM G” (विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन – ग्रामीण) को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह ने मुख्य रूप से संबोधित किया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने भी प्रेस को संबोधित किया।

केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि VB–G RAM G विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और श्रमिक हितैषी अधिनियम है, जो ग्रामीण मजदूरों को वास्तविक अधिकार और सम्मान देने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में लागू मनरेगा में ग्रामीण मजदूरों को केवल 100 दिन का काम मिलता था, जबकि VB–G RAM G के अंतर्गत 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार दिया जाएगा। यह सीधे तौर पर मजदूरों की आय बढ़ाने वाला कदम है।

रामकिशुन सिंह ने आगे कहा कि मनरेगा में मजदूरी भुगतान के लिए मजदूरों को महीनों इंतज़ार करना पड़ता था, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता था। लेकिन VB–G RAM G अधिनियम में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि मजदूरी का भुगतान हर सप्ताह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यदि किसी कारणवश भुगतान में देरी होती है, तो ब्याज सहित राशि के भुगतान का प्रावधान किया गया है।

रामकिशुन सिंह ने बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत –ग्रामीण मजदूरों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार, हर सप्ताह मजदूरी भुगतान, भुगतान में देरी होने पर ब्याज सहित राशि, गांव में ही रोजगार उपलब्ध होने से पलायन पर रोक, महिलाओं को रोजगार में विशेष प्राथमिकता, पंचायत स्तर पर पारदर्शी क्रियान्वयन, गरीबकिसान और मजदूर परिवारों की आजीविका क स्थायित्व कालाभ मिलेगा.

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि VB–G RAM G का पूरा नाम है विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण), उन्होंने कहा कि नाम भले ही संक्षिप्त हो, लेकिन इसका उद्देश्य अत्यंत व्यापक है। यह मिशन ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने, गरीबों को स्थायी रोजगार देने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाया गया है।

गोमती साय ने कहा कि यदि कांग्रेस को इस नाम से या इससे जुड़े विचारों से आपत्ति है, तो यह उनकी नकारात्मक और जनविरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अध्यात्म और भगवान राम से जुड़े नाम कांग्रेस को तकलीफ देते हैं, तो इसका सीधा अर्थ है कि उन्हें भगवान राम के नाम से ही परेशानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और गरीब कल्याण को साथ लेकर चलती है।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस अब जनता के बीच विश्वसनीयता खो चुकी है। उसे न तो मजदूरों की चिंता है और न ही ग्रामीण भारत की। उन्होंने कहा कि VB–G RAM G जैसे जनकल्याणकारी अधिनियम कांग्रेस की विफल नीतियों को उजागर कर रहे हैं, इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि ‘विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ ग्रामीण भारत के लिए एक नई क्रांति है। यह अधिनियम रोजगार, समय पर भुगतान, पारदर्शिता और सम्मान की गारंटी देता है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि देश की जनता अब नारे नहीं, गारंटी के साथ विकास चाहती है।

Jashpur Political