कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो नकबजनी का खुलासा, 5 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक रिमांड पर.

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो नकबजनी का खुलासा, 5 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक रिमांड पर.

शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नकबजनी के दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान कुल ₹5 लाख 16 हजार कीमत का बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 दिसंबर 2025 को रामभांठा जवाहर नगर रायगढ़ निवासी आशा भगत पिता तुसवा राम भगत उम्र 36 वर्ष द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वे दिनांक 22 दिसंबर 2025 को घर में ताला लगा कर जशपुर गई थी। दिनांक 27 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:00 बजे जब वे वापस लौटीं तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला खोलने पर अंदर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था तथा तीन आलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, स्मार्ट वॉच एवं एयरफोन गायब थे, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2 लाख थी।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में ऐसी कोसो सिंह जगत एवं स्टॉफ संदिग्धों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनसे मेमोरेंडम कथन लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दिनांक 26 दिसंबर 2025 की रात्रि को आशा भगत के मकान का ताला तोड़ कर चोरी करना तथा उसी मकान में किरायेदार अनिल कुजूर के घर (अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस) में भी सेंधमारी कर जेवरात चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी विजय लकड़ा के कब्जे से सोने का मंगल-सूत्र, नेकलेस, कान की बाली, चांदी के पायल, हाथफुल, बिछिया सहित अनेक जेवरात तथा आरोपी अविनाश बरेठ से सोने की कान की बालियां, चांदी के पायल एवं बिछिया जप्त किए गए। कुल मिला कर ₹5,16,248/- कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर तीनों आरोपियों को दिनांक 09 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – 1. विजय लकड़ा, पिता अंतर लकड़ा, उम्र 27 वर्ष, निवासी रामभांठा जवाहर नगर, थाना कोतवाली रायगढ़, 2. अविनाश बरेठ, पिता कमलेश बरेठ, उम्र 27 वर्ष, निवासी बापूनगर मानकेसरी मंदिर के पास, रायगढ़, 3. नवजोत सिंह उर्फ गगनदीप, पिता रंजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामभांठा जवाहर नगर, रायगढ़.

Crime