प्राणघातक हमला : भरूवाडीह में स्टील रॉड और चाकू से हमला, त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपी सलाखों के पीछे, पलारी पुलिस ने छः घंटे में पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा जेल.

प्राणघातक हमला : भरूवाडीह में स्टील रॉड और चाकू से हमला, त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपी सलाखों के पीछे, पलारी पुलिस ने छः घंटे में पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा जेल.

प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 07 जनवरी 2026 को रात्रि में उसके घर के पास आकर आरोपियों (पति-पत्नी) द्वारा प्रार्थी को जबरन अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था, जिस पर प्रार्थी द्वारा कुछ देर पश्चात गांव के अन्य लोगों के साथ मिल कर आरोपियों को ऐसा करने पर मना किया गया, जिससे आक्रोशित होकर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर दुकान में रखे स्टील के रॉड एवं एक धारदार चाकू से प्राणघातक वार करते हुए प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाया गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 296,351(2),109,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को गाली-गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए स्टील के रॉड एवं चाकू से प्राणघातक वार करते हुए गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को दिनांक 08 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों के नाम – 1. भागवत बंजारे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम भरूवाडीह थाना पलारी, 2. सोनिया बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भरूवाडीह थाना पलारी.

Crime