स्कूटी से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : बलौदाबाजार-भाटापारा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लगभग 4 लाख का गांजा जब्त, साइबर सेल और चौकी बया पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा रिमांड पर जेल.

स्कूटी से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : बलौदाबाजार-भाटापारा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लगभग 4 लाख का गांजा जब्त, साइबर सेल और चौकी बया पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा रिमांड पर जेल.

चौकी बया थाना राजादेवरी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में अपराध किया गया पंजीबद्ध.

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी बया पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 07 जनवरी 2026 को साइबर सेल एवं चौकी बया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम बार में घेराबंदी कर स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने की फिराक में लगे हुए आरोपी सूरज सेन उर्फ परसूराम एवं फलेश साहू को पकड़ा गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले आरोपियों तथा स्कूटी का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों से स्कूटी के डिक्की के अंदर एक पालीथीन में अलग-अलग पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 7.938 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹3,96,900 है, साथ ही प्रकरण में आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी बिना नंबर एवं एक मोबाइल जप्त किया गया है। प्रकरण में चौकी बया थाना राजादेवरी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानुसार अरोपियों को जेल दाखिल किया गया, प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम – 1. सूरज सेन उर्फ परसुराम उम्र 30 साल निवासी लवन थाना लवन, 2. फलेश साहू उम्र 45 साल निवासी लवन थाना लवन.

1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कुल 7.938 किलोग्राम कीमत ₹3,96,900

2. जुपिटर स्कूटी बिना नंबर एवं 01 मोबाइल.

Crime