अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 545/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना.
रायपुर : वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए रायपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। धरसींवा थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। यह कार्रवाई वाहन चोरों के लिए कड़ा संदेश है।
प्रार्थी गुलाब सिंह ओडके ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर में अपने यामाहा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एनई 0268 को वंदना ग्लोबल कम्पनी गेट के सामने पार्किंग स्थल में खडी कर लॉक कर अंदर काम करने गया था। रात्रि में बाहर आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, जिसके अम्बन्ध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 545/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा (थाना धरसींवा) के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ मुखबीर लगाया गया। वाहन चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी धरसींवा निवासी सचिन कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
जिस पर प्रकरण में आरोपी सचिन कुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की यामाहा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एनई 0268 कीमत 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – सचिन कुमार साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 04 भाठापारा ग्राम पथरी थाना धरसींवा रायपुर.

