राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम के तहत आम जनों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु दिया गया समझाइस
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
यातायात नियमों की समझाइस देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया हेलमेट का वितरण
आमजनों को नियमों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही जागरूकता पाम्पलेट का किया गया वितरण
चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट धारण करने हेतु वाहन चालकों को दिया गया समझाइस
बलौदाबाजार-भाटापारा : दिनांक 03.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड बलौदाबाजार के पास यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा आमजनों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु समझाइस दिया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा विशेष रूप से युवा वर्ग को दोपहिया वाहन चालन करते समय सदैव हेलमेट धारण करने हेतु हिदायत दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा हेलमेट का भी वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता पाम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही सड़क मार्ग में चलने वाले समस्त चार पहिया वाहन चालकों को सदैव सीट बेल्ट लगाने के लिए लगातार समझाइस दिया गया।

