जशपुर : नए साल 2026 के जश्न से पहले जशपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और जिले को क्राइम-फ्री रखने के लिए पुलिस ने सख्त सुरक्षा घेरा तैयार किया है। नियम तोड़ने वालों पर अब कोई रियायत नहीं मिलेगी — हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर।
नए साल 2026 के जश्न को लेकर जशपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई.
31 दिसंबर की रात शहर को क्राइम फ्री रखने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है.
शांतिपूर्ण नववर्ष मनाने के लिए करीब 300 पुलिस कर्मियों एवं 50 से अधिक होमगार्ड जवान की तैनाती की गई है.
शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग टीम के जरिए रखी जाएगी कड़ी निगरानी, धार्मिक स्थलों के आसपास भी विशेष निगरानी रहेगी.
इंटरसेप्टर, स्पीड रडार और अन्य तरीकों से ट्रैफिक और भीड़ पर रहेगी नजर, नशे में वाहन चलाने वालों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी.
31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की शाम तक दर्शनीय/पिकनिक स्थल, होटल, ढाबा, रिसॉर्ट और अन्य पार्टी स्थलों पर पुलिस की होगी सख्त निगरानी.
DJ निर्धारित समय अवधि एवं निर्धारित डेसीबल में ही बजाने की अनुमति होगी, नियम नहीं मानने पर DJ जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
हुड़दंग, शराब पी कर ड्राइविंग, तेज रफ्तार और साइलेंट जोन में शोर करने वालों पर बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
SSP जशपुर शशि मोहन सिंह ने जशपुर जिले के निवासियों से अपील की है कि — नया साल खुशियों का है, हुड़दंग का नहीं, पुलिस अलर्ट है, कैमरे एक्टिव हैं औरकानून पूरी तरह तैयार है। नियम मानिए, सुरक्षित रहिए और नववर्ष 2026 को यादगार बनाइए, नियमों का पालन करें और सुरक्षित नववर्ष मनाएं।

