मामला चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत
माह जून 2025 में, पिकअप वाहन में भरकर ले जा रहा था, गौ वंशों को
वाहन पलटने पर गौ वंशों सहित वाहन को छोड़कर हो गया था फरार
मौके से जशपुर पुलिस ने 09 नग गौ वंशों को किया था बरामद, व पिकअप वाहन क्रमांक JH –13G-7780 को किया था जप्त
आरोपी के विरुद्ध चौकी पंडरा पाठ में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व बी एन एस की धारा 325 के तहत है मामला पंजीबद्ध
तस्करी में प्रयुक्त पिकअप के नंबर को ट्रेस कर , उसके मालिक आरोपी मोहम्मद फिरोज खान तक पहुंची जशपुर पुलिस, गुमला झारखंड में धर दबोचा
नाम गिरफ्तार फरार आरोपी:- मोहम्मद फिरोज खान उम्र 30 वर्ष निवासी आजाद बस्ती गुमला, थाना गुमला जिला गुमला, झारखंड।
जशपुर : दिनांक 18.06.25 को चौकी पंडरापाठ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन क्रमांक JH13G7780, ग्राम देवडांड के लमडांड जंगल के पास, रोड की किनारे एक्सीटेंड होकर पलटा हुआ है, जिसमें की गौ वंशों को पैरों में रस्सी बांधकर, ठूंस ठूंस कर भरा गया है, सूचना पर पुलिस के द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर देखा तो पाया, कि उक्त एक्सीडेंट हुए पिकअप वाहन में 09 नग गौ वंशों को पैरों में रस्सी बांधकर ठूंस ठूंस कर भरा गया था व वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस के द्वारा सभी 09 नग गौ वंशों को बरामद कर लिया गया था, , जिनमें से एक गौ वंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, शेष 08 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH – 13G – 7780को भी जप्त कर लिया गया था।
पुलिस के द्वारा मामले में चौकी पंडरापाठ में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4,6,10 व बी एन एस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा जप्त पिकअप वाहन के नंबर को ट्रेस करते हुए, उसके मालिक संदिग्ध आरोपी मोहम्मद फिरोज खान की पहचान कर ली गई थी, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था , पुलिस के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार संदिग्ध आरोपी मोहम्मद फिरोज खान, गुमला झारखंड में है, जिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर फरार मोहम्मद फिरोज खान को पकड़ने हेतु झारखंड भेजा गया था, पुलिस की टीम के द्वारा, आजाद बस्ती गुमला में आरोपी फिरोज खान के घर की घेरा बंदी कर, उसे हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पूछताछ पर आरोपी मोहम्मद फिरोज खान के द्वारा बताया गया कि उक्त घटना दिनांक को वह, बतौली क्षेत्र से गौ वंशों को खरीदा था, जिन्हें गाड़ी में लोड कर गुमला झारखंड ले जा रहा था, इसी दौरान गाड़ी तेज रफ्तार में होने से, अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, पुलिस को आता देख,वह गौ वंशों सहित पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी मोहम्मद फिरोज खान के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
कार्यवाही व फरार गौ तस्कर मोहम्मद फिरोज खान की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरापाठ उप निरीक्षक श्री सतीश कौशिक, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक मंगल कुजूर, अरुण राम व दिनेश्वर राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत एक गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपी फिरोज खान को, जशपुर पुलिस के द्वारा गुमला झारखंड से हिरासत में लेकर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन अंकुश जारी है।

