जशपुर पुलिस आरक्षक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों को 13 दिसंबर को बुलाया गया, मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
जशपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरण की घोषणा की गई है। हाल ही में 09 दिसंबर 2025 को प्रकाशित चयन सूची में शामिल जिला-जशपुर के सभी वर्गों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति संबंधी आगे की कार्यवाही के लिए तिथि निर्धारित की गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि चयनित उम्मीदवार 13 दिसंबर 2025 को कार्यालयीन समय में अपने सभी मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियां तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जशपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। इस दौरान अभ्यर्थियों को चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाणन फार्म भरना होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थिति अनिवार्य है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के लिए समय से पहुंचें।

