एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र : छात्रों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराध से बचाव के सिखाए गुर, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार व साइबर सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी.

एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र : छात्रों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराध से बचाव के सिखाए गुर, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार व साइबर सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी.

खरसिया क्षेत्र के ग्राम फरकानारा में आज 12 दिसंबर 2025 को महात्मा गांधी महाविद्यालय खरसिया में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक समय में बढ़ते अपराधों और उनसे बचाव के उपायों पर व्यापक जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान उन्होंने बालकों के अधिकारों और पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित रिपोर्टिंग और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साइबर ठगी के बदलते स्वरूप, सोशल मीडिया पर होने वाले दुरुपयोग, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी और लिंक आधारित ठगी जैसे मामलों की रोकथाम के लिए युवाओं को जागरूक और सतर्क रहने की सलाह दी।

Chhattisgarh