लगातार अपराधों से नहीं माना रमेश यादव, अब जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी—पुलिस ने भेजा विस्तृत प्रतिवेदन.

लगातार अपराधों से नहीं माना रमेश यादव, अब जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी—पुलिस ने भेजा विस्तृत प्रतिवेदन.

आदतन निगरानी रमेश यादव पिछले कई वर्षों से जांजगीर–चाम्पा एवं सारंगढ़ –बिलाईगढ़ जिले क्षेत्र में गौवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया है। पुलिस द्वारा बार–बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी आरोपी अपनी प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं लाया।

इसकी गतिविधियों से गौ- सेवकों में असंतोष आम नागरिकों में भय धार्मिक भावनाओं को ठेस एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होने की संभावना पर आदतन निगरानी बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की सख्त कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार  किया गया है।

Crime