पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नाबालिग से दुष्कर्म, रायगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर जेल.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नाबालिग से दुष्कर्म, रायगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर जेल.

दिनांक 07 नवंबर 2025 को थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका द्वारा अपने परिजनों के साथ आकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बालिका ने बताया कि दिनांक 06 नवंबर 2025 की रात्रि वह अपने परिचित युवक के साथ पहाड़लुड़ेग मेला देखने गई थी, इसी दौरान रास्ते में दो मोटर साइकिल पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका, चारों ने उसके साथ रहे युवक को डरा कर मारपीट की और फिर एक आरोपी ने बालिका के साथ रहे युवक को दूर ले गया तथा तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल लैलूंगा पहुंचे। उनके निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना लैलूंगा, घरघोड़ा और कापू पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। संयुक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपियों की पहचान कार्यवाही बाद आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिलों को जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 70 (2), 61 (2) (क), 115 (2) बी.एन.एस. में आज रिमांड पर भेजा गया है।

Crime