आरोपी ने प्रार्थिया से जान पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण.
शादी के दबाव डालने पर आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दुसरी लड़की के साथ कर ली शादी, दुसरी लड़की से शादी करने के बाद भी आरोपी ने पीड़िता को किया प्रताड़ित.
आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पूर्व में की आत्म-हत्या करने की कोशिश.
रिपोर्ट के महज 6 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.
आरोपी के विरूद्ध थाना -सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 1552/2025, धारा- 376(2)एन, 506 भादवि का अपराध पँजीबद्ध.
नाम आरोपी – गिरधर साहू पिता सुखराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी आत्मानंदन स्कूल के पास चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर : महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश करते हुए सरकण्डा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने युवती से शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 6 घंटों के भीतर पुलिस टीम ने आरोपी गिरधर साहू को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन) और 506 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने दिनांक 05 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन के घर में किराये पर रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक गिरधर साहू के साथ जान-पहचान हुआ था, जो इसके साथ शादी करने की बात कहता था। दिनांक 15 सितंबर 2021 को अपने किराये के मकान जोरापारा में पढ़ने के लिए बुलाया और मौका पाकर शारीरिक संबंध बनाया और तब से वह जब भी मौका मिलता शारीरिक संबंध बनाता था। जिसे शादी करने के लिए कहने पर टाल मटोल कर दुसरी लड़की के साथ शादी कर लिया है, इसके बाद भी वह प्रताड़ित करते हुये शारीरिक संबंध बना रहा था, जिसकी प्रताड़ना से तंग आकर जहर सेवन कर आत्म हत्या का प्रयास भी कर चुकी हूं।
प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी गिरधर साहू को रिपोर्ट के महज छः घंटों के भीतर दिनांक 06 नवंबर 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

