46 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा! डेयरी लोन और बीमा के नाम पर ग्रामीणों से वसूले लाखों, बैंक मैनेजर समेत 8 गिरफ्तार

46 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा! डेयरी लोन और बीमा के नाम पर ग्रामीणों से वसूले लाखों, बैंक मैनेजर समेत 8 गिरफ्तार

चौंकाने वाला डेयरी लोन घोटाला: बैंक कर्मचारी और उसके साथी बन बैठे ठग, 26 ग्रामीणों को लगाया लाखों का चूना

दुर्ग : दिनांक 03.11.2025 को प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल निवासी ग्राम घोटा, धमथा व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मधु पटेल ग्राम परसकोल धमधा व्दारा विकास सोनी जो एचडीएफसी बैंक धमया के कर्मचारी है, के साथ मिलकर उससे एवं अन्य 26 ग्रामवासियों से दुग्ध उत्पादन हेतु प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने का प्रलोभन देकर एक ग्रामीणों का एक से अधिक खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाकर लोन में 40 प्रतिशत की सबसिडी व कम दिन में ब्याज पटाने का झांसा देकर खाताधारकों से सिक्यूरिटी बतौर 3-3 चेक प्राप्त किया गया एवं उक्त चेक के माध्यम से सभी खाताधारकों के खाता से रकम निकालकर अपने करीबी रिश्तेदारों/परिचितों के खाता में ट्रांसफर किया गया। इस तरह अनावेदकों व्दारा 45,92, 250/- रूपये की धोखाधड़ी की गई है।

प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना धमधा में अप.क.-182/2025, थारा 420, 34, 120-बी भादवि आरोपी विकास सोनी एवं मधु पटेल के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपी विकास सोनी एवं मधु पटेल को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण के 06 आरोपियों भागवत ठाकुर, हरिश्चंद्र यादव, मुकेश पटेल, बी ईश्वर राव, जवाहर सोनी एवं हेमंत सिन्हा को भी आज दिनांक 5.11.2025 को गिरफ्तार किया गया है

प्रकरण में अब तक 08 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है ।

 गिरफ्तार आरोपी

1-भागवत ठाकुर उम्र 65 वर्ष सा0 ग्राम राहतादाह धमधा

2-हरिशचंद यादव उम्र 35 वर्ष सा0 यादव पारा धमधा

3-मुकेश पटेल उम्र 25 वर्ष सा0 ग्राम परसकोल, धमधा

4-बी ईश्वर राव उम्र 38 वर्ष सा0 सेक्टर 06 भिलाई जिला दुर्ग

5.-जवाहर सोनी उम्र 60 वर्ष सा० यादव पारा धमधा

6-हेमंत सिन्हा उम्र 28 वर्ष सा० ग्राम डेहरी चौकी देवकर थाना साजा बेमेतरा

गिरफ्तार आरोपी और उनकी अपराध में भूमिका

1-भागवत ठाकुर उम्र 65 वर्ष सा0 ग्राम राहतादाह धमधा – खाते में पैसा लेना और उसे आरोपी को हस्तांतरण करना

2-हरिशचंद यादव उम्र 35 वर्ष सा0 यादव पारा धमधा- खाते में पैसा लेना और उसे आरोपी को हस्तांतरित करना

3-मुकेश पटेल उम्र 25 वर्ष सा0 ग्राम परसकोल, धमधा – खाते में पैसा लेना और उसे आरोपी को हस्तांतरित करना

4-बी ईश्वर राव उम्र 38 वर्ष सा0 सेक्टर 06 भिलाई- बैंक मैनेजर जो मुख्य आरोपी के साथ सहयोगी

5.-जवाहर सोनी उम्र 60 वर्ष सा० यादव पारा धमधा – पैसा कलेक्ट करके आरोपी को पहुंचता था

6-हेमंत सिन्हा उम्र 28 वर्ष सा० ग्राम डेहरी चौकी देवकर थाना साजा बेमेतरा-खाते में पैसा लेना और उसे आरोपी को हस्तांतरित करना

Crime