पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रिस्पॉन्स टीम और थाना जांजगीर की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, गांजा बिक्री की कोशिश करते दो युवक गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश के पालन में जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना जांजगीर/रिस्पॉन्स टिम को मुखबिर सूचना मिला की खोखसा ओवर ब्रिज के नीचे जांजगीर के पास दो व्यक्ति अवैध तरीके से मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने के लिए मोटर साइकिल के साथ ग्राहक ढूंढने के लिए खड़े हैं। जिसकी सूचना पर मौके पर घेराबंदी किया गया।

दो व्यक्ति दो मोटर साइकिल के साथ मौके पर मिले, जिनसे नाम पता पूछने पर दुर्गेश राठौर निवासी का गतौरा हाल मुकाम जांजगीर एवं सूरज प्रकाश राठौर निवासी जांजगीर का होना बताया गया, जिनके कब्जे से कुल 8 किलो गांजा कीमत 80,000/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी),29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 971/2025 कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Crime